हेल्थ एंड वेलनेस प्रशिक्षण संपन्न, शिक्षकों को बांटे प्रमाण पत्र

 

सागर। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम भारती महिला मंडल सागर द्वाराआयोजितआयुष्मान भारत ‘उमंग’ स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के तहत कक्षा 6वीं से 8वीं तक के शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं ADPC अभय श्रीवास्तव और श्रीमती ममता तिमोरी ने शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
प्रभारी जिला समन्वयक श्रीमती सुरभि जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को जीवन कौशल, मानसिक स्वास्थ्य और बच्चों के सर्वांगीण विकास की बारीकियां सिखाई गईं।

अतिथियों ने कहा कि अब ये शिक्षक स्कूलों में हेल्थ एंबेसडर के रूप में बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य और जीवन जीने की कला सिखाएंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक और विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे तथा श्री महेंद्र मिश्रा प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर ग्राम भारती महिला मंडल सागर की भी उपस्थित रही