*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत छह बुजुर्ग द्वारिका और सोमनाथ की यात्रा के लिए रवाना, नपाध्यक्ष ने किया बुजुर्गों का सम्मान*

 

सारनी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के तहत नगर पालिका क्षेत्र के 6 बुजुर्गों का चयन द्वारिका एवं सोमनाथ की यात्रा के लिए हुआ है। सोमवार को नगर पालिका कार्यालय में बुजुर्गों का सम्मान कर उन्हें बैतूल रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के तहत निकाय क्षेत्र के बुजुर्गों के आवेदन प्राप्त हुए थे। द्वारिका एवं सोमनाथ की यात्रा हेतु 6 बुजुर्गों का चयन हुआ। योजना शाखा प्रभारी जी.एस. पांडे ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, योजना शाखा के सभापति भीम बहादुर थापा, गणेश महस्की, पार्षद प्रवीण सोनी, अनिता बेलवंशी की उपस्थिति में बुजुर्गों का सम्मान किया गया। उन्हें माला पहनाकर श्रीफल से सम्मानित किया गया। बुजुर्गों को निजी वाहन से

नगर पालिका द्वारा बैतूल रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया। इनमें वार्ड 1 की रामकली कुशवाह, मोहन खंडाग्रे, वार्ड 34 की अनुसुईया, वार्ड 2 की कौशल्या खंडाग्रे, वार्ड 23 की चंद्रकला और वार्ड 20 की भुलंका शामिल हैं। इस अवसर पर रामराज यादव, संदीप झपाटे, बबलू वामनकर, अमर राना, चंद्रकला पाल, मुरारी यादव, पप्पी अश्वारे, संतोष घोटे, लक्ष्मण पंडाग्रे, घनश्याम काले समेत नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।