बैतूल/सारनी
अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन में नई नियुक्तियां
विनोद कुमार कैथवार बने जिला प्रमुख सचिव
बैतूल। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह की अनुशंसा तथा जिला अध्यक्ष बैतूल सतीश बौरासी के मार्गदर्शन में संगठन में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। संगठन विस्तार के तहत विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए जिला प्रमुख सचिव के रूप में (1)विनोद कुमार कैथवार, जिला प्रभारी के रूप में (2)संजय अग्रवाल, जिला प्रतिनिधि के रूप में (3)हेमंत रघुवंशी, जिला वरिष्ठ संयोजक के रूप में (4)जय कुमार शिन्दे, जिला कोषाध्यक्ष के रूप में (5)रविंद्र धोटे नियुक्त किया गया है।
महिला प्रकोष्ठ में जिला अध्यक्ष महिला के रूप में श्रीमती(6)दीपिका बौरासी तथा जिला उपाध्यक्ष के रूप में श्रीमती (7)सारिका झरबडे को दायित्व सौंपा गया है। वहीं तहसील स्तर पर घोड़ाडोंगरी के तहसील अध्यक्ष के रूप में (8)राजेश वागद्रे एवं मुलताई के तहसील अध्यक्ष के रूप में (9)दीपक बड़घरे को नियुक्त किया गया है। बैतूल तहसील अध्यक्ष के रूप में (10)महेश बर्डे को नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त समस्त पदाधिकारियों ने संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने का आश्वासन देते हुए कहा कि संगठन को ऊंचाइयों तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि समाज के निम्न एवं गरीब वर्ग के व्यक्तियों का विकास, प्रत्येक व्यक्ति को न्याय दिलाना और मानव अधिकारों की रक्षा करना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य रहेगा।







