आशीष उघड़े जिला बैतूल (सारनी)। बागडोना में दिन शनिवार 7 फरवरी को डॉ. शिवम बाथरी के निवास पर अनंत श्री विभूषित बृज शिरोमणि श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर योगी नवल गिरी जी महाराज (श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा), श्री दुर्गा शक्ति पीठाधीश्वर का पावन आगमन हुआ। इस अवसर पर उनका श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
महाराज श्री के आगमन से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण का संचार हुआ तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को उनके आशीर्वचन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। कार्यक्रम के दौरान भक्तों एवं गणमान्य नागरिकों ने महाराज श्री के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
डॉ. शिवम बाथरी एवं उनके परिवार द्वारा महाराज श्री का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
महाराज श्री के आगमन को क्षेत्र के लिए अत्यंत सौभाग्यपूर्ण एवं प्रेरणादायक बताया गया।







