घोड़ाडोंगरी :-
श्री साई बाबा चरण पादुका स्थापना दिवस पर घोड़ाडोंगरी साई समिति द्वारा धार्मिक अनुष्ठान किया जाता है जिसमें आज साई समिति के द्वारा साई बाबा ,खाटू श्याम , गजानन महाराज, दादाजी धूनीवाले , की ध्वजा यात्रा निकाली गई इसके बाद समिति द्वारा भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया घोड़ाडोंगरी साई सेवा समिति के सदस्यों ने आज ही के दिन साईबाबा के श्री चरण पादुका बाबा की कर्मस्थली शिरडी से लाकर घोड़ाडोंगरी के दुर्गा चौक में स्थित श्री साई बाबा चौपाल में स्थापना की थी ,
जिसके बाद साई समिति द्वारा चरण पादुका स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाता है,
इसी अवसर पर आज सुबह वैदिक मित्रों द्वारा बाबा केसरी चरण पादुका का अभिषेक व पूजन कर साई बाबा का हवन कार्यक्रम संपन्न हुआ इस धार्मिक अनुष्ठान में यजमान श्री रमेश ढोलेकर व साई समिति के अन्य सदस्य नितिन अग्रवाल प्रदीप नामदेव मनोज कुरारिया ,राजेश अग्रवाल ,दिनेश अग्रवाल, परतू नामदेव ,राहुल अग्रवाल , धनराज साहू ,सहित शामिल हुए कार्यक्रम में वैदिक मंत्र नगर के प्रतिष्ठित पुरोहित पंडित विजयकांत मिश्रा द्वारा यज्ञ हवन कार्यक्रम पूर्ण कराया गया पादुका स्थापना दिवस पर साई समिति के द्वारा संध्याकालीन कीर्तन भजन का आयोजन भी रखा गया समिति के सदस्य व मीडिया प्रभारी जितेंद्र मालवीय ने बताया कि साई समिति द्वारा यह आयोजन प्रतिवर्ष मनाया जाता रहा है ,समिति के सदस्यों ने बताया कि इस कार्यक्रम में नगर के सभी छोटे-बड़े महिला पुरुष व बच्चों ने भरपूर सहयोग प्रदान किया है जिसके लिए समिति सभी का आभार व्यक्त करती है







