घोड़ाडोंगरी :-घोड़ाडोंगरी व्यापारी कल्याण संघ अपने स्थापना दिवस 9 फरवरी को प्रतिवर्ष मानता है, व्यापारी कल्याण संघ अपने स्थापना दिवस पर समस्त व्यापारियों व परिवारजनों के लिए विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन करता रहा है , जिसमें व्यापारी कल्याण संघ सामाजिक व अन्य सभी क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले जिले की प्रतिभाओं का सम्मान करता है।
विगत कई वर्षों से व्यापारी कल्याण संघ अपने इस कार्यक्रम को निरंतर करता आ रहा है । इस वर्ष व्यापारी कल्याण संघ घोड़ाडोंगरी के द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया है जिसमें छिंदवाड़ा, बैतूल, भोपाल, शाहपुर, मुलताई से विभिन्न विधाओं के नामचीन कवि अपनी प्रस्तुति देंगे जिसमें हास्य, गजल , गीत और ओज कि कविताओं से सभी को आनंदित करेंगे । मीडिया प्रभारी जितेंद्र मालवीय ने बताया कि यह कार्यक्रम घोड़ाडोंगरी व्यापारी कल्याण संघ का कार्यक्रम है, जिसमें नगर के सभी वे व्यापारी आमंत्रित रहते हैं जिन्होंने अपना पंजीयन कराया है और कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान करते है कार्यक्रम रात्रि 8:बजे से बालाजी मैरिज लॉन में प्रारंभ हो जाएगा व्यापारी कल्याण संघ समय-समय पर सामाजिक धार्मिक और अन्य गतिविधियों में भी अपनी भूमिका निभाता है ।







