*प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में VB-G RAM-G योजना से ग्राम सशक्त और ग्रामीण सक्षम बनेंगे : विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे*
*विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे द्वारा विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) एक्ट – VB-G RAM-G एवं बजट 2026 पर ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन को संबोधित किया*
*जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने दी केंद्रीय बजट की जानकारी*
विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) एक्ट VB-G RAM-G एवं बजट 2026 पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन को आमला-सारणी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे द्वारा संबोधित किया गया। भाजपा जिला महामंत्री एवं प्रभारी कमलेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढ़ेकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव, मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, सतीश हारोडे, राजेश पंडोले
सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण निकायों के जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारीयों की उपस्थिति में विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के हस्ते सम्मेलन का शुभारंभ विधिवत पूजन के साथ किया गया।
विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी जी के नाम पर स्तरहीन राजनीति कर रही है। दशकों तक शासन में रहने के बावजूद गांधी जी की संकल्पना के अनुरूप सशक्त आदर्श ग्राम के लिए कांग्रेस ने कोई ठोस कार्य नहीं किया। वहीं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के सशक्त समाज के सपने को साकार करने के लिए भी कांग्रेस की उपलब्धियां शून्य रही हैं।
मनरेगा योजना में से गांधी जी का नाम हटाने को लेकर कांग्रेस पूर्वाग्रह एवं संकीर्ण राजनीति कर रही है। कांग्रेस विरोध की राजनीति पर उतर आई है। आरंभ में इस योजना का नाम नरेगा था, जिसे बाद में मनरेगा किया गया। कांग्रेस महापुरुषों के नाम पर राजनीति करती है।
सरकार द्वारा पुरानी योजनाओं पर व्यापक विमर्श कर समयानुकूल बदलाव किए गए हैं। भ्रष्टाचार रहित एवं विकासोन्मुखी इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु नए नाम और नई ऊर्जा के साथ इसे लागू किया जाना आवश्यक है।
कांग्रेस भ्रम और झूठ की राजनीति करते हुए मिथ्या आरोप लगा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह 125 दिनों का सुनिश्चित रोजगार देने वाली महत्वाकांक्षी योजना है। योजना के अंतर्गत सभी कार्य ग्राम सभा के माध्यम से, ग्राम की आवश्यकताओं के अनुरूप क्रियान्वित किए जाएंगे।
योजना के अंतर्गत अधोसंरचनात्मक कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो ग्रामों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होंगे। साथ ही कृषि कार्यों के समय अन्य कार्यों पर रोक रहेगी, जिससे किसानों को कृषि कार्य के लिए मानव श्रम की उपलब्धता सुनिश्चित होगी तथा श्रमिकों को योजना एवं कृषि दोनों में अधिक समय तक रोजगार प्राप्त होगा।
योजना में अधिक बजट का प्रावधान है, जो गांवों को सशक्त एवं संस्थागत रूप से मजबूत बनाएगा तथा श्रमिकों को आर्थिक रूप से सक्षम करेगा।
जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न क्षेत्रों के लिए किए गए बजटीय प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह बजट समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो भारत को विश्व आर्थिक महाशक्ति बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव ने ग्रामीण विकास को समर्पित VB-G RAM-G योजना के अंतर्गत प्रावधानों पर प्रकाश डाला एवं सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विभिन्न ग्रामीण निकायों के सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।







