मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित 4 दिवसीय सीनियर मेंस महाराजा यशवंतराव ट्रॉफी में नर्मदापुरम संभाग का सामना भोपाल संभाग से नर्मदापुरम के एमपीसीए ग्राउंड पर खेला जा रहा है। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट
एसोसिएशन के मानसेवी सचिव श्री प्रदीप तोमर ने बताया कि नर्मदापुरम टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राहुल चंद्रौल के नाबाद शतक 109 रन,आर्यन देशमुख नाबाद 54 रन,अथर्व महाजन 44 रन और प्रवीण यादव 33 रनों की महत्वपूर्ण पारियां की बदौलत पहले दिन का खेल खत्म होने तक 312 रन 5 विकेट खोकर बना लिए है। फिलहाल प्रथम पारी में राहुल चंद्रोल 109 रन और आर्यन देशमुख धमाकेदार पारी खेलते हुए 54 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद है। मैच में एमपीसीए मैच आब्जर्वर हर्ष पाण्डेय, एम पी सी ए चयन समिति के चेयरमैन सोहेल अंसारी,मैनेजिंग कमेटी मेंबर श्री
अनुराग मिश्रा, सीनियर सिलेक्शन कमेटी चेयरमैन श्री संजय नाफडे,जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष श्री राजेश चौरे, जुनियर सिलेक्शन कमेटी सदस्य माधव हरने, शफीक खान, नितेश राजपूत, चेतन राजपूत,नर्मदापुरम के कोच सुनील शर्मा, मैनेजर मनोहर बिल्थरिया और ट्रेनर ऋषि प्रजापति सहित उपस्थित थे। मैच में एम पी सी ए के अंपायर हर्षित जैन एवं नीरज तिवारी और स्कोरर संदीप सतनामी है।







