सारनी। संकल्प से समाधान अभियान के तहत सोमवार 2 फरवरी को शिविर का आयोजन वार्ड 21 में किया गया। यहा आयोजित शिविर में विभिन्न योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासन की विभिन्न जन हितैषी योजनाओं का लाभ आम लोगों को देने के लिए 12 जनवरी से 15 फरवरी तक संकल्प से समाधान अभियान का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी के मेश्राम ने बताया कि लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने, उन्हें इनका लाभ प्रदान करने और उनकी समस्याओं का निराकरण करने हेतु शिविर लगाए जा रहे है।
अभियान के तहत सोमवार को वार्ड 21 में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, वार्ड पार्षद महेंद्र भारती, राजेश बगाहे, योगेश घोटे, लक्ष्मण पडाग्रे, रंजीत डोंगरे समेत अन्य लोग उपस्थित थे। शिविर में विभिन्न योजनाओं से सबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इनका त्वरित निराकरण कराया जा रहा है।







