नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के लिए गर्व का विषय है कि नर्मदापुरम की दो महिला क्रिकेटर मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम में शामिल की गई है। संभाग क्रिकेट संघ के सचिव श्री प्रदीप सिंह तोमर ने बताया कि आगामी 6 फरवरी से सीनियर महिलाओं का निर्धारित ओवर टूर्नामेंट बीसीसीआई द्वारा राजकोट( गुजरात) में आयोजित हो रहा है। जिसके लिए मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ ने टीम की घोषणा कर दी है जिसमें नर्मदापुरम संभाग से माही ठाकुर और अनन्या दुबे को टीम में शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि माही ठाकुर का चयन मप्र सीनियर वर्ग महिला टीम में प्रथम बार हुआ है।दोनों खिलाड़ियों के चयनित होने पर संभाग क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री कपिल फौजदार, चेयरमैन विवेक अग्रवाल, श्री राकेश फौजदार,श्री रोहित फौजदार, श्री मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य श्री अनुराग मिश्रा जी, उपाध्यक्ष श्री राजेश चौरे, श्री राजेश तिवारी,संयुक्त सचिव
एनडीसीए श्री योगेश परसाई, श्री अनंत तिवारी,सीनियर सिलेक्शन कमेटी के चेयरमेन श्री संजय नाफड़े, श्री कुलभूषण मिश्रा,श्री अनिल दीक्षित, श्री हेमन्त गोस्वामी, श्री मनोहर बिलथरिया, श्री सुनील शर्मा,श्री माधव हरने, श्री संजय यदुवंशी,श्री नितेश राजपूत, श्री चेतन राजपूत, श्री अर्पण दुबे, श्री दिलीप नामदेव सहित सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है।







