नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में चल रही स्वर्गीय जे. एल.वर्मा ट्रॉफी अंडर-13 बालक वर्ग प्रतियोगिता में नर्मदापुरम और बैतूल की टीम के मध्य फाइनल मुकाबला नर्मदापुरम के एमपीसीए ग्राउंड पर खेला जाएगा।
नर्मदा पुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि अंडर-13 टूर्नामेंट में पहला मुकाबला बैतूल और नर्मदापुरम टीम के मध्य खेला गया जिसमें नर्मदापुरम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भव्य गोठी के 92 रन और निष्कर्ष परासर के 42 रनों की मदद से 217 रन बनाकर ऑल आउट हुई।बैतूल की ओर से गेंदबाज सक्षम और भावेश ने 3-3 विकेट हासिल किए। बल्लेबाजी करने आई बैतूल की टीम 209 रन पर ऑल आउट हुई जिसमें बैतूल के विजित ने 65,सक्षम ने 49, काव्यांश ने 28, आराध्य ने 28 और संस्कार ने 22 रन बनाए। नर्मदा पुरम के गेंदबाज प्रज्ञान ने 4 विकेट,दिव्यांश 3 विकेट और भव्य एवं निष्कर्ष को एक एक सफलता प्राप्त हुई।यह मैच नर्मदापुरम ने पहली पारी में 8 रनों की बढ़त के आधार पर जीता।जिसमें ऑल राउंड प्रदर्शन करने पर भव्य गोठी को मेन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मैच बैतूल और हरदा के मध्य हुआ जिसमें बैतूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए काव्यांश 98 रन, आराध्य 75 रन,सक्षम 55रन,अभिनव 40 रन एवं भावेश 28 की बदौलत 376 रन 5 विकेट पर पारी घोषित की।हरदा की गेंदबाजी में राजवीर 2 विकेट एवं हितांश और ऋषि ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए हरदा की टीम महज 122 रनों पर ऑल आउट हो गई।जिसमें सर्वाधिक 39 रन रिआंश ने बनाए। बैतूल की ओर से सक्षम महले ने 6 विकेट और तनिष्क एवं काव्याश ने 2-2 विकेट हासिल किए।बैतूल ने मैच पहली पारी में 254 रनों की बढ़त से जीता।ऑलराउंड प्रदर्शन करने पर सक्षम महाले को मेन ऑफ द मैच चुना गया।
तीसरा मैच नर्मदापुरम और हरदा के बीच खेला गया जिसमें हरदा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 162 रनों पर ऑल आउट हो गई जिसमें सर्वाधिक 46 रन राजवीर सिंह ने बनाए, रिआंश ने 38 और वेदांत ने 21 रनों की पारी खेली। नर्मदापुरम की ओर से कुशाल ने 6 विकेट,प्रज्ञान 2
विकेट,अनिकेत एवं मयंक को 1-1 विकेट प्राप्त हुआ।जवाब में नर्मदापुरम ने आदर्श 109 रन नाबाद एवं हज़ीक अली 101 रन नाबाद,अनिकेत 49 रन नाबाद एवं प्रज्ञान 59 रन नाबाद की मदद से 378 रन बनाकर मैच को पहली पारी में 216 रनों की बढ़त के आधार पर जीत लिया।बल्लेबाजी में बेहतर करने पर हाज़िक एवं आदर्श और गेंदबाजी में कुशाल तीनों को संयुक्त मेन ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल मैच फरवरी माह में होगा।







