संकल्प से समाधान अभियान के तहत वार्ड 17 में शिविर के शिविर में आए 25 आवेदन, सभी के त्वरित निराकरण के निर्देश

 

सारनी। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासन की विभिन्न जन हितैषी योजनाओं का लाभआम लोगों को देने के लिए 12 जनवरी से 15 फरवरी तक संकल्प से समाधान अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत बुधवार 28 जनवरी को वार्ड 17 में शिविर आयोजित किया गया। इसमें 25 आवेदन प्राप्त हुए। मुख्य मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने बताया कि लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने, उन्हें इनका लाभ प्रदान करने और उनकी समस्याओं का निराकरण करने हेतु शिविर

लगाए जा रहे हैं। अभियान के तहत मंगलवार को वार्ड 17 में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, वार्ड पार्षद गणेश महस्की, प्रभारी जीएस पांडे, राजेश बगाहे, योगेश धोटे, लक्ष्मण पंडाग्रे, रंजीत डोंगरे समेत अन्य लोग उपस्थित थे। शिविर में विभिन्न योजनाओं से संबंधित 25 आवेदन प्राप्त हुए। इनका त्वरित निराकरण कराया जा रहा है। संकल्प से समाधान अभियान के तहत 15 फरवरी तक लगातार शिविरों का आयोजन किया जाएगा।