इमली मोहल्ला रहवासी संघ में वरिष्ठ जनों ने तिरंगा फहराया

घोड़ाडोंगरी

इमली मोहल्ला रहवासी संघ में वरिष्ठ जनों ने तिरंगा फहराया। गणतंत्र दिवस के सतहत्तरवें वर्ष में इमली मोहल्ला रहवासी संघ के वरिष्ठ जनों ने राष्ट्रीय तिरंगा झंडा फहराया। इस अवसर पर श्री गंगाराम मालवी, श्री लाल सिंह साहू, श्री मनु साहू, श्रीमती शांति बाई सिलार, श्रीमती चंदन मालवी आदि वरिष्ठ जन उपस्थित थे।

मातृशक्ति, बच्चे, युवा और वरिष्ठ जनों ने राष्ट्रगान कर तिरंगे झंडे की जय, वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए। शैलेंद्र सिलार ने बताया कि प्रतिवर्ष इमली मोहल्ला रहवासी संघ के वरिष्ठ बुजुर्गों और मातृशक्तियों की उपस्थिति में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाता है। हेमंत साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया। जय हिंद! जय भारत! वंदे मातरम!