एल एफ एस पाथाखेड़ा में हर्षोल्लास से मनाया “77वां गणतंत्र दिवस समारोह

संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता एम एस कुरैशी से प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रमुख सिस्टर मेरीसिलीन एवं प्राचार्य सिस्टर अनुजा किरण की उपस्थिति में अभिभावकों व छात्रों के समक्ष मुख्य अतिथि डॉ बिंदेश्वर प्रसाद ,क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी , क्षेत्रीय चिकित्सालय वेकोलि पाथाखेड़ा ने ध्वजारोहण के साथ किया।

इस अवसर पर छात्रों ने देशभक्ति गीत ,परेड,पी टी और नृत्य प्रस्तुत किए।
संस्था प्रमुख सिस्टर मेरी सिलीन के मार्ग दर्शन में प्राचार्य सिस्टर अनुजा किरण एवं समस्त शिक्षकों की उपस्थिति में कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्याख्याता एम एस कुरैशी ने किया।

गणतंत्र दिवस समारोह को मुख्य अतिथि डॉ बिंदेश्वर प्रसाद के साथ ही विशिष्ट अतिथि डॉ शिवम बाथरी ने भी सम्बोधित करते हुए अमर शहीदो को श्रृद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त छात्र, अभिभावक गण एवं सम्माननीय शिक्षको का सहयोग सराहनीय है।
आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन प्राचार्य सिस्टर अनुजा किरण ने किया।