*गायत्री शक्तिपीठ में बसंत पंचमी पर्व पर 5 कुंडीय यज्ञ सम्पन्न।*

वंदनीय माताजी भगवती देवी शर्मा एवं अखंड दीप तथा परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य तप साधना की जन्म शताब्दी महोत्सव बसंत पंचमी पर्व मनाया गया। सन 1926 में बसंत पर्व के दिन परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्री राम शर्मा आचार्य जी ने अखंड दीप प्रज्ज्वलित किया था जो

आज तक अनवरत 100 वर्षों से प्रज्ज्वलित है। अखंड ज्योति जन्म शताब्दी एवं अखंड दीपक के समक्ष परम पूज्य गुरुदेव ने 24- 24 लाख के 24 महापुनचरण संपन्न किए थे। वंदनीय माताजी भगवती देवी शर्मा का भी जन्म शताब्दी वर्ष महोत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ शांतिकुंज हरिद्वार के बैरागी दीप में लाखों कार्यकर्ताओं के मध्यम से संपन्न हुआ। जिला समन्वयक श्री अनुराग मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर देश में स्थापित 5500 शक्तिपीठ ,प्रज्ञा पीठ एवं विभिन्न गायत्री साधना केंद्रों पर यह आयोजन वाले हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुआ । बसंत पंचमी पर्व के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ नर्मदा पुरम में भी दो दिवसीय आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रथम दिवस को प्रातः 6:00 बजे से अखंड जप एवं संध्या काल दीप महायज्ञ एवं बसंत पर्व के दिन 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ किया गया।

जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने विश्व कल्याण हेतु आहुतियां समर्पित कीगई ।जिसमें विभिन्न संस्कार जैसे गुरु दीक्षा संस्कार , विद्यारंभ संस्कार, नामकरण संस्कार , अन्नप्राशन संस्कार, विवाह संस्कार आदि विभिन्न संस्कार संपन्न कराए गए । उपस्थित सभी परिजनों ने परम पूज्य गुरुदेव के अनुशासन को जीवन में उतारने का संकल्प लिया एवं भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ ।