*ग्राम भारती महिला मंडल के शक्ति सदन स्वाधार गृह में रामलला प्राण प्रतिष्ठा व संस्था अध्यक्ष के जन्मदिवस पर सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन*
दिनांक 22 जनवरी 2026 को ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा संचालित शक्ति सदन स्वाधार गृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर एवं संस्था अध्यक्ष श्रीमती भारती अग्रवाल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई, जिसके पश्चात महिलाओं द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं जस-भजन का सामूहिक गायन किया गया। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा, जिससे उपस्थित सभी जन आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हुए।
कार्यक्रम के समापन पर भोजन प्रसादी का आयोजन भी किया गया, जिसमें शक्ति सदन में निवासरत महिलाओं, बच्चों एवं उपस्थित अतिथियों ने सहभागिता की। इस सफल आयोजन में संस्था की निवासरत महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।
उक्त कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष श्रीमती भारती अग्रवाल, संस्था कोषाध्यक्ष श्रीमती नंदा सोनी, संस्था के सभी कार्यकर्ता, महिलाएं, बच्चे तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया और आयोजन की सराहना की।







