दीपक के शानदार बल्लेबाजी से फ्रेण्डस क्रिकेट क्लब ने ए वी कन्ट्रेक्शन को रोमांचक मैच मे हराकर सुपर 4 मे पहुची
बैतूल मर्चेन्ट ने रुद्र इलेवन आमला व के सी सी पाथाखेड़ा को हराकर सुपर 8 जगह बनाई
उमेश की तुफानी बल्लेबाजी व गेन्दबाजी से बैतूल मर्चेन्ट सुपर 8 मे पहुची
सारणी:- स्व० विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज नौवा दिन में चार मैच खेले गए! जिसमें पहला मैच लोकल ग्रुप से सुपर 16 के लिए पहला मैच खेला गया मठारदेव इलेवन पाथाखेड़ा व के सी सी पाथाखेड़ा के बीच खेला गया जिसमें के सी सी पाथाखेड़ा ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए के सी सी पाथाखेड़ा ने 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 1126 रन बनाएं! 127 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मठारदेव इलेवन पाथाखेड़ा ने 10 ओवर मे ऑल आउट होकर महज 86 रन ही बना पाई और यह मैच 41 रनों से हार गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच अंकित जिन्होंने 25 गेंद पर 62 रन एवं गेंदबाजी में दो विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने ! आज के दिन का दूसरा मैच रुद्र इलेवन आमला व बैतूल मर्चेंट के बीच खेला गया जिसमें रुद्र इलेवन आमला ने टॉस जीत पर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैतूल मर्चेंट ने 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 97 रन बनाएं ! 98 रनों के लक्ष्य का पिछा करने उतरी रुद्र इलेवन आमला ने नौ ओवर मे ऑल आउट होकर महज 60 रन ही बना पाई और यह मैच 38 रनों से हार गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच प्रवीण जिन्होंने बल्लेबाजी में 14 रन और गेंदबाजी में दो विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने ! आज के दिन का तीसरा मैच सुपर 4 के लिये फ्रेंड्स क्लब पाथाखेड़ा व ऐ वी कंस्ट्रक्शन पाथाखेड़ा के बीच खेला गया ऐ वी कंस्ट्रक्शन पाथाखेड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 136 रन बनाए 137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंड्स क्लब पाथाखेड़ा ने दस ओवर मे 5 विकेट खोकर 138 रन बना लिए और यह मैच 5 विकेट से जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच दीपक जिन्होंने बल्लेबाजी में 40 रन की पारी खेली एवं गेंदबाजी में दो विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने ! आज के दिन का चौथा मैच के सी सी पाथाखेड़ा व बैतूल मर्चेंट के बीच खेला गया के सी सी पाथाखेड़ा में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए के सी सी पाथाखेड़ा ने 8 ओवर में 9 विकेट खोकर 75 रन बनाएं 76 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मर्चेंट बैतूलने ने 6 विकेट खोकर आठ ओवर में अंतिम बाँल पर 76 रन बनाकर रोमांचक मैच जित लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच उमेश जिन्होंने बल्लेबाजी में 18 रन और 3 विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने !
आज मुख्य अतिथियों मे स्वास्तिक ट्रेडर्स के संचालक राजू बतरा नपा उपाध्यक्ष जगदीश पवाँर भीम बहादूर थापा ओम प्रकाश सिह, योगेश बर्डे, राजा गोहे, मिन्टू बोरा, किशोर डेहरिया, मिन्टू राय, मनीष ने मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार वितरण किया! जिनके साथ संरक्षक रंजीत सिंह, जीपी सिह, पिन्टू अंसारी, नन्हे सिह,भीम बहादूर थापा, प्रमोद सिह, धर्मेंद्र राय, संजीत चौधरी , सुजीत सिंह, राणा, चांद अंसारी, गुमान सिह रघुवंशी निशांत भंडारे, उपस्थित रहे!







