विराट हिन्दू सम्मेलन जिला मुलताई उपनगर पाथाखेड़ा बाबा साहेब अंबेडकर बस्ती दिनांक 18 जनवरी 2026 को जिला मुलताई के उपनगर पाथाखेड़ा की बाबा साहेब अंबेडकर बस्ती में आयोजित विशाल हिन्दू सम्मेलन अत्यंत भव्य, अनुशासित एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न हुआ।
इस पावन आयोजन में मातृशक्ति,युवा वर्ग एवं समस्त हिन्दू समाज की अभूतपूर्व सहभागिता देखने को मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से हुआ,जिसमें मातृशक्ति ने श्रद्धा एवं गरिमा के साथ सहभागिता की।
भारत माता की भव्य झांकियाँ कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं, जिन्होंने वातावरण को राष्ट्रभक्ति एवं सनातन चेतना से ओत-प्रोत कर दिया।
मुख्य वक्ता के रूप श्री देवी सिंह जी मीणा ने संघ की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, राष्ट्रभक्ति तथा हिन्दू समाज के कर्तव्यों पर ओजस्वी विचार प्रस्तुत किए गए और समाज को संगठित होकर संस्कृति एवं संस्कारों की रक्षा का संदेश दिया गया।मंच पर उपस्थित
बहन कुसुम खाड़े पंडित आलोक भूषण मिश्र एवं देवी सिंह जी मीणा विभाग कार्यवाह नर्मदापुरम रहे कुटुंब प्रबोधन,सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण,नागरिक शिष्टाचार एवं स्वदेशी जैसे विषयों पर प्रेरणादायी मार्गदर्शन मिला।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय ने ‘पंच परिवर्तन’ का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम का सशक्त मंच संचालन श्री रंजीत डोंगरे जी द्वारा किया गया।
समापन भारत माता की महाआरती एवं विशाल समरसता सहभोज के साथ श्रद्धा व उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। पाथाखेड़ा के चारों बस्तियों में सफल हिन्दू सम्मेलन लगभग कुल 15 हजार से अधिक की संख्या कार्यक्रम में लोग शामिल हुए । जिसमें भारी संख्या में हिंदू समाज के सामाजिक धार्मिक बंधुओं एव हिंदू आयोजन सम्मेलन के समिति के भरी संख्या में सदस्यगण की उपस्थिति रही ।
Comments are closed.