मानव अधिकार संगठन के जिला मंत्री राकेश सोनी ने जन्मदिवस पर दिया सेवा का उदाहरण, बाबा मठारदेव मेले में कराया भंडारा

बैतूल। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के जिला मंत्री राकेश सोनी ने अपना जन्मदिवस सामाजिक सरोकार और सेवा भावना के साथ मनाकर एक अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया। अवसर बाबा मठारदेव मेले का था, जहां उन्होंने सबसे पहले बाबा मठारदेव को माला पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया हनुमान चालीसा पाठ किया और क्षेत्र की खुशहाली, शांति एवं समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके पश्चात मेले में भंडारे का आयोजन कर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आमजनों को भोजन कराया गया।
– संगठन की सेवा परंपरा को बताया उद्देश्य
इस अवसर पर मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी ने कहा कि संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी द्वारा निरंतर सकारात्मक और जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। जब भी किसी पदाधिकारी का जन्मदिवस आता है, संगठन यह प्रयास करता है कि गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की किसी न किसी रूप में मदद की जा सके। साथ ही ऐसे लोग जिन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है, उन्हें न्याय दिलाने के लिए संगठन लगातार कार्य कर रहा है।

– पलायन रोकने के लिए रोजगार पर जोर
जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी ने क्षेत्र में व्याप्त पलायन की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि रोजगार के अभाव में निम्न वर्ग के लोग क्षेत्र छोड़ने को मजबूर हैं। संगठन की कोशिश है कि हर वर्ग के लोगों के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा हों। इसके लिए सक्षम लोगों और संस्थानों से भी अपील की गई है कि वे क्षेत्र में रोजगार सृजन कर एक मिसाल कायम करें।
– बैतूल क्षेत्र की संभावनाओं की दिलाई याद
जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी ने कहा कि मध्य प्रदेश का बैतूल क्षेत्र संभावनाओं से भरा हुआ है। यह क्षेत्र कोयले की खान है, जहां से कोयला निकालकर बिजली का उत्पादन किया जाता है। क्षेत्र की पहचान सारणी के थर्मल पावर स्टेशन और कोयला खदानों से है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इन संसाधनों का सही उपयोग कर स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएं, ताकि क्षेत्र खुशहाल बन सके।

इस अवसर पर उपस्थित रहे थाना प्रभारी जयपाल इनवाती एस आई नितिन ऊईके और संगठन के जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी

, जिला मंत्री राकेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सोनारे,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णा साहू, जिला संयुक्त सचिव पवन चौरसिया, जिला उपसंगठन महामंत्री मुकेश सोनी, जिला उपमंत्री निखलेश गजभिए, जिला वरिष्ठ प्रभारी श्रीपद माथनकर ,जिला उपसंगठन मंत्री शशांक चतुर्वेदी, पार्षद प्रवीण सोनी,गुड्डू बडग़ुर्जर,विशाल, राजा सोनी, अनुज, तुषार, अजय मोरे, छोटू, हेमंत, हिमांशु गावड़े, प्रदीप, प्रेम सोनी बिटिया जय श्री सोनी, चीनू सोनी ,गौरांश सोनी आदि पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।