घोड़ाडोंगरी नगर के साई सनराइज स्कूल ने अपना 26 व वार्षिकोत्सव राठौर मैरिज लॉन घोड़ाडोंगरी में आयोजित किया इस कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में नगर वासी पहुंचे स्कूल के छात्र-छात्राओं ने वार्षिक उत्सव में अनेक आकर्षक प्रस्तुतियां दी नन्हे मुन्ने बच्चों ने फैंसी ड्रेस के तहत कई महापुरुषों के बारे में लोगों को बताया वहीं
अन्य बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से धर्म जाति सोशल मीडिया पढ़ाई के महत्व सहित अन्य विषयों पर दिल को छू लेने वाली प्रस्तुतियां दी दी जिन्हें लोगों ने तालियां बजाकर सराहा
विद्यालय के डायरेक्टर देवी प्रसाद जायसवाल ने विद्यालय में किस तरह की शिक्षा बच्चों को दी जा रही है उसके बारे में बताया वहीं प्राचार्य निधि जायसवाल ने कार्यक्रम के अंत में सभी नगर वासियों का आभार व्यक्त किया।








