घोड़ाड़ोंगरी सतपुड़ा ग्राउंड में हुआ अंडर 16 डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट

संघर्ष समिति के तत्वाधान में जूनियर क्रिकेट क्लब घोड़ाडोंगरी ने सतपुड़ा ग्राउंड में अंडर 16 डबल विकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जिसमे 16 टीमों ने भाग लिया और टूर्नामेंट के अंत में रेलवे इलेवन और स्टार इलेवन के बीच फ़ाइनल मैच खेला गया जिसमे रेलवे इलेवन ने इस रोमांचक मैच में जीत दर्ज की ।
फ़ाइनल के बाद इनामो का वितरण किया जिसमे मेन ऑफ़ द मैच गुज्जर रहे जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया एव मेन ऑफ़ दा सिरिज आनंद सोनी रहे जिन्होंने सारे मैचों में शानदार प्रदर्शन किया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय जी,गगन अग्रवाल जी,विकाश सोनी ,रोहित सिंह चौहान,आभाष मिश्रा जी, दीपक धोटे जी,सिद्धार्थ बिहारे जी,नरेंद्र चौकसे जी,राजा ख़ान जी,समिति के संरक्षक विकाश सोनी जी,मोहित चौकसे जी ,हर्ष चौकसे हरीश अरसे,आदर्श

खंडेलवाल,आदर्श कहार एवं विशेष सहयोगी में रोहित सिंह चौहान,योगेंद्र मालवीय जी,शिवेंद्र मालवीय जी,आनंद सोनी,चीकू साहू ,साकेत लंजीवार सहित नगर के सेकड़ो लोगो ने इस एक दिवसीय टूर्नामेंट का आनंद लिया ।कार्यक्रम के अंत में विकाश सोनी, रोहित सिंह चौहान,प्रतीक चौरे से कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि,विशेष सहयोगी,एवं उपस्थित लोगो का आभार किया ।