(सारनी) । विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन मध्यप्रदेश के वार्षिक कैलेंडर 2026 का विमोचन डी पी मिश्रा अधीक्षण अभियंता संधारण चार के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर पुनीत भारती ने बताया कि यूनियन ने आठ वर्ष लगातार पार्ट टाइम डिप्लोमा के लिए प्रयास किया और हेमंत खंडेलवाल बैतूल विधायक द्वारा 2017 से भरपूर सहयोग मिला औेर आमला सारनी विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे ने भी सहयोग किया,
जिससे कारण पार्ट टाइम डिप्लोमा कोर्स प्रारंभ हो सका। यूनियन के क्षेत्रीय महामंत्री अंबादास सूने ने अपने उदबोधन में बताया कि संगठन ने 2017 से लगातार पत्राचार कर सतपुड़ा ताप विद्युत गृह और अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई में 660 मेगावाट की सुपर क्रिटिकल ईकाई स्थापित करने के लिए प्रयास करते रहें। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड सारनी के चिकित्सालय में डाक्टर्स की कमी को लेकर भी प्रशासन से पत्राचार किया जिसके परिणामस्वरूप आज चिकित्सालय में डाक्टर्स उपलब्ध हुए हैं। इस अवसर पर डी पी मिश्रा ने कहा कि वर्तमान का समय चुनौतीपूर्ण है। हमें संगठित होकर राष्ट्र धर्म का पालन करना चाहिए। संगठन श्रमिक हित में कार्य कर रहा है।इसके लिए यूवा कर्मचारियों को एकजुट रहना है। इस मौके पर सोहनलाल कहार, निर्मल प्रजापति, अमित सल्लाम,विवेक करोले,किनशुक नामदेव,संदीप आरसे, संतोष प्रजापति ,पुनीत भारती ,विनय तरटे सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।
Comments are closed.