हिरदागढ़ छिंदवाड़ा व मैक्स वाय डी पाण्ड्रा को हराकर शिवा इलेवन भोपाल पहुंची सुपर 4 में
बाहरी पुल मे भोपाल के नामी गिरामी खिलाड़ियो ने तुफानी ब्लेबाजी व गेदबाजी से दर्शको का दिल जीता
सारणी:- स्व० विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज सातवें दिन में तीन मैच खेले गए! जिसमें पहला मैच ताप्ती क्लब मुलताई व मैक्स 11 वाय डी पाण्ड्रा के बीच खेला गया जिसमें मैक्स 11 वाय डी पाण्ड्रा ने टास जीत कर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया! पहले बल्लेबाजी करते हुए ताप्ती क्लब मुलताई ने 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 91 रन बनाएं! 92 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैक्स 11 वाय डी पाण्ड्रा ने 6 वे ओवर मे बिना विकेट खोकर 96 रन बना लिए और यह मैच 10 विकेट से जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच बिट्टू जिन्होंने 22 गेंदों पर 48 रनो की पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच बने !आज के दिन का दूसरा मैच शिवा इलेवन भोपाल व हिरदागढ़ छिदवाड़ा के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर शिवा इलेवन भोपाल ने
क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए हिरदा गढ़ छिदवाड़ा ने 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 58 रन बनाएं ! 59 रनों के लक्ष्य का पिछा करने उतरी शिवा इलेवन भोपाल ने चौथे ओवर मे तीन विकेट खोकर 60 रन बना लिए और यह मैच 7 विकेट से जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच अन्नु जिन्होंने10 गेंद पर 28 रन की पारी खेल कर मैन ऑफ द मैच बने ! आज के दिन का तीसरा मैच मिक्स वाय डी पाण्ड्रा व शिवा इलेवन भोपाल के बीच सुपर 4 के लिए खेला गया खेला गया मिक्स वाय डी पाण्ड्रा ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवा इलेवन भोपाल ने 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 128 रन बनाए! 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैक्स वाय डी पाण्ड्रा नौ ओवर के महज 85 रन ही बना सकी और यह मैच 43 रनों से हार गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच शिवम पोलार्ड जिन्होंने दो ओवर में महत्वपूर्ण 4 विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने !
आज मुख्य अतिथियों मे गोलू राजपूत सिविल कान्ट्रेक्टर मुन्ना सिह,मो ताज , ओम प्रकाश सिह,अंगद यादव, विजय यादव, पिन्टू अंसारी, विक्की सिह, अमीत सप्रा,विनय मदने, ब्रज किशोर पवार, मनीष महस्की, योगेश बर्डे, राजा गोहे, मिन्टू बोरा, किशोर डेहरिया ने मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार वितरण किया! जिनके साथ संरक्षक रंजीत सिंह, जीपी सिह, पिन्टू अंसारी, नन्हे सिह,भीम बहादूर थापा, प्रमोद सिह, धर्मेंद्र राय, संजीत चौधरी , सुजीत सिंह, निशांत भंडारे, उपस्थित रहे!







