केंद्रीय मंत्री के हस्ते होंगा कतिया समाज के मंगल भवन का भव्य उद्घाटन
आदिवासी लोकनृत्य रहेगा खासा आकर्षण
(घोड़ाडोंगरी) घोड़ाडोंगरी में 11 जनवरी दिन रविवार को भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता एक साथ मंच पर नजर आयेंगे मौका है घोड़ाडोंगरी में कतिया समाज के मंगल भवन के उद्घाटन के अवसर का जहां सत्ता बैठे भाजपा से केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उईके के मुख्य आथित्य में मंगल भवन का उद्घाटन किया जाएगा और साथ में विशेष अतिथि के रूप में जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर ,पिपरिया विधायक ठाकुर दास नागवंशी,विधायक गंगा बाई उईके ,पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उईके,पूर्व विधायक गीता उईके,भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो,सरपंच कस्तूरी नरेंद्र उईके,प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे वहीं कांग्रेस की तरफ से पूर्व मंत्री,प्रताप सिंह उईके,पूर्व विधायक ब्रह्मा भलावी,जनपद अध्यक्ष राहुल उईके,नगर परिषद अध्यक्ष मीरावंती उईके, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शाहपुर नरेंद्र मिश्रा,प्रमुख रुप उपस्थित रहेंगे
कतिया समाज के जिला अध्यक्ष बनवारी अकोले एवं उनके जिला संगठन के समस्त पदाधिकारीयो एवं समाज के लोगों द्वारा भवन के उद्घाटन के लिए नगर में कट आउट और फ्लेक्स भी लगाए जा रहे इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु एवं अन्य समाज के प्रमुखों को भी आमंत्रित किया जा रहा है जिससे कार्यक्रम की भव्यता और भी भव्य हो







