*मेले में सड़कों पर ना आए दुकानें, आकस्मिक सड़क भी रहें खाली : एसडीएम*

 

_मेला परिसर पहुंचे एसडीएम, एसडीओपी और तहसीलदार, मंदिर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।_

सारनी। श्री श्री 1008 बाबा मठारदेव का मेला सोमवार 12 जनवरी से प्रारंभ होगा। शनिवार को शाहपुर एसडीएम, एसडीओपी और तहसीलदार ने मेला एवं मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।
मेला परिसर पहुंचे एसडीएम प्रपंज आर. (आईएएस) ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले ने आकस्मिक के अलावा कोई वाहन प्रवेश ना करें।नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि सड़कों पर दुकानें ना रहे एवं आकस्मिक सड़क को खाली रखा जाए। उन्होंने मंदिर परिसर का भी निरीक्षण किया एवं दान पेटियों को सील करने के निर्देश तहसीलदार संध्या रावत को दिए। उन्होंने सीसीटीवी, सभी विभागों के अस्थाई कार्यालय एवं शौचालयों का काम पूरा करने के निर्देश दिए। एसडीओपी प्रियंका करचाम ने वीआईपी पार्किंग को खाली रखने के निर्देश दिए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम ने बताया कि मेले की तैयारी अंतिम चरणों में है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे, टेंट, लाइटिंग, पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाएं रविवार शाम तक पूरी कर ली जाएगी। रंग रोगन एवं अन्य कार्य लगभग पूरे हो गए हैं।इस दौरान उपयंत्री रविन्द्र वराठे, कमलेश पटेल, स्वच्छता निरीक्षक केके भावसार, विनायक बागड़े समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

*विशाल मंच एवं ऑडिटोरियम स्टाइल सीढ़ियों का निर्माण*

मेला परिसर में इस वर्ष नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा स्थाई मंच का निर्माण किया गया है। साथ ही विशाल सांस्कृतिक मंच के सामने ऑडिटोरियम स्टाइल में बैठक सीढ़ियों का निर्माण किया है। इससे ज्यादा संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रमों का लुत्फ उठा सकेंगे।

Comments are closed.