रानीपुर ।
। प्रदेश में विपक्ष की भूमिका निभा रहे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार का शुकवार को बरेठा में घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। श्री सिंगार अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत छिंदवाड़ा जा रहे थे, जिसकी सूचना मिलते ही स्थानीय कांग्रेस नेताओं में उत्साह का माहौल बन गया।
जैसे ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को श्री सिंगार के क्षेत्र से गुजरने की जानकारी मिली, तत्काल स्वागत की रूपरेखा तैयार की गई।
स्वागत की कमान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो ने संभाली। उनके नेतृत्व में कमेटी के समस्त सदस्य और कार्यकर्ता बरेठा तिराहे पर एकत्रित हुए।
बरेठा पहुंचते ही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और पुष्पमालाओं से उनका सत्कार किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपनी स्थानीय समस्याओं से भी अवगत कराया।
श्री सिंगार के आगमन से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्यों में नया जोश देखने को मिला। अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए नई ऊर्जा मिली है।
स्वागत सत्कार के उपरांत नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार अपने अगले गंतव्य छिंदवाड़ा के लिए रवाना हो गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो, घोड़ाडोगरी मंडलम अध्यक्ष अशोक राठौर, रानीपुर मंडलम अध्यक्ष शिवनाथ यादव, अनिल झल्लारे निलेश बघेल रुपेश भोरवंशी, कुमान सिंह नर्रे, राहुल इवने मुकेश महोबिया राजा खान यश साहू हरप्रीत सोनू खनूजा ललित शर्मा दुष्यंत महाले, सुरेंद्र राजपूत उमेश मालिया सहित कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे







