जिला बैतूल (सारनी) । वीर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी श्री सरदार विष्णु सिंह उईके शासकीय महाविद्यालय सारनी में दो दिवसीय जॉब ओरिएंटेड मशरूम कल्चर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जॉब ओरिएंटेड प्रोजेक्ट हेतु आधुनिक मशरूम कल्चर गतिविधि मैं दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 08/01/ 2026 से 09/01/2026 तक शासकीय महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष के लगभग 100 छात्र छात्राओं को विषय आधुनिक मशरूम कल्चर गतिविधि एवं रोजगार की संभावनाएं विकसित कर अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण विद्यार्थियों को दिया साथ ही महाविद्यालय में एक इकाई भी लगाया गया जिसमें विशेषज्ञ के रूप में “विक्रम मशरूम यूनिट ” के संस्थापक रामकिशोर कहार ग्राम सिलपटी तहसील शाहपुर जिला बैतूल द्वारा मशरूम कल्चर पर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम ने सभी विद्यार्थियों को अधिक से अधिक प्रशिक्षण प्राप्त कर इसे जॉब ओरिएंटेड बनाने एवं भविष्य में अपना स्वयं का इकाई लगाने के लिए सभी विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
यह कार्यक्रम डॉ. राजेश हनोते जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा कराया गया इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद करियर प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ हरीश लोखंडे एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ अंजना संजय राठौर, डॉ दीपक मानकर, डॉ दसरु यदुवंशी, डॉ गोलमन आहके, उत्तम साहू, मोहन पवार, अनीता नागले, अर्चना महाले, संगीता उघड़े, डॉ सविता पटेल, ज्योति भावरसे एवं समस्त स्टाफ
एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।







