मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह एवं महासचिव गुणवंत सिंह चड्ढा बने
बैतूल/भोपाल: मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय कार्यालय द्वारा बैतूल जिला इकाई की कमान एक बार फिर अनुभवी हाथों में सौंपी गई है। संघ के प्रांतीय महासचिव सत्यनारायण वैष्णव ने आधिकारिक आदेश जारी करते हुए रंजीत सिंह को जिला अध्यक्ष और श्री गुणवन्त सिंह ‘बबलू चड्ढा’ को जिला महासचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया और मुख्यालय प्रभारी दिलीप सिंह भदौरिया की विशेष अनुशंसा पर की गई है। संगठन ने विश्वास जताया है कि यह नेतृत्व जिले के पत्रकारों के मान-सम्मान और उनके अधिकारों के लिए ढाल बनकर कार्य करेगा।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को आगामी 12 जनवरी तक अपनी नई कार्यकारिणी घोषित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस नियुक्ति से स्थानीय पत्रकार जगत में खुशी की लहर है। बधाई देने वालो मे अब्दूल रहमान, विवेक भदौरिया, शैलेन्द्र ठाकूर , कालिदास चौरासे, विलाश चौधरी, नितिन देशमुख, शंकर चढ़ोकर, चिन्टू खन्ना, छविनाथ भारद्धाज, विजय रघुवंशी, विजय गायकवाड़, भीम बहादूर थापा, शमीम अहमद, कुष्ण कुमार गुप्ता, पंकज गौतम, विशाल विलगैया, अंकित यादव, ललन यादव, अन्नू गोहे , शंकर राय, संतोष लिखितकर, अमन कुशवाहा, विकास बतरा, मनोज सातनकर सहित सभी पत्रकारो ने बधाई दी!








