*वार्ड 6 की टंकी की सफाई शुरू, 12 जनवरी से बगडोना टंकी की होगी सफाई*
सारनी। नगर पालिका सारनी क्षेत्र में जलावर्धन योजना के तहत वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, ओवरहेड टंकियों की सफाई का कार्य अनुबंधित कंपनी लक्ष्मी सिविल इंजीरियरिंग प्रा.लि. द्वारा शुरू कर दिया गया है। इसके तहत वार्ड 6 की ओवर हैड टंकी की सफाई की गई।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने बताया कि पेयजल टंकियों की रूटीन में प्रति तीन माह में सफाई होती है। शासन के निर्देशानुसार टंकियों की सफाई के लिए विशेष अभियान प्रारंभ किया गया।
इसके तहत अनुबंधित कंपनी लक्ष्मी सिविल इंजीरियरिंग प्रा.लि. द्वारा ओवरहेड टैंक 2 वार्ड क्र. 6 सारनी की सफाई तय शेड्यूल अनुसार 9 एवं 10 जनवरी को की जा रही है। पहले दिन टंकी को खाली कराकर कचरा साफ किया गया। अनुबंधित कंपनी द्वारा ओवरहेड टैंक 6 बगडोना की सफाई 12 एवं 13 जनवरी को होगी। इससे सप्लाई वाले याडों में पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट सतपुड़ा डेम की सफाई 27 एवं 28 जनवरी को होगी। इससे पूरे नगर में पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी।
*जलावर्धन हैल्प लाइन नंबर का किया प्रचार:*
निकाय क्षेत्र में जलावर्धन योजना के तहत बिछाई गई पाइप लाइन अथवा वाल्व चौंबरों में लीकेज आदि की सूचना देने के लिए अनुबंधित कंपनी लक्ष्मी सिविल इंजीरियरिंग प्रा.लि. द्वारा हैल्प लाइन नंबर जारी किया गया है। हैल्प लाइन नंबर 8109564566 पर लीकेज आदि की समस्याओं की सूचना दे सकते है। उक्त हैल्प लाइन नंबर को सार्वजनिक स्थानों एवं बस स्टाप आदि पर प्रदर्शित किया गया है।







