लिटिल फ्लावर हायर सेकंडरी स्कूल पाथाखेड़ा में अखिल भारतीय राजभाषा हिंदी ओलंपियाड परीक्षा 2025 का आयोजन
संस्था प्राचार्य सिस्टर अनुजा किरण एवं वरिष्ठ व्याख्याता एम एस कुरैशी से प्राप्त जानकारी अनुसार 25सितंबर 2025को लिटिल फ्लावर हायर सेकंडरी स्कूल पाथाखेड़ा में अखिल भारतीय राजभाषा हिंदी ओलंपियाड परीक्षा 2025 का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता परीक्षा में स्कूल के कुल 103 छात्रों ने हिस्सा लिया था।
महात्मा गांधी राष्ट्रभाषा प्रचार संस्था पुणे द्वारा समस्त छात्रों को प्रशस्ति पत्र और पदक से सम्मानित किया गया। संस्था की दो छात्राएं कक्षा पहली की साक्षी महतो एवं कक्षा नौवीं की जीनत परवीन को विजेता घोषित कर पुणे की संस्था द्वारा प्रमाण पत्र और ट्राफी से सम्मानित किया गया। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए कुरैशी सर को
“महात्मा गांधी राजभाषा हिंदी भूषण शिक्षक”पुरस्कार एवं संस्था प्राचार्य सिस्टर अनुजा किरण को “महात्मा गांधी आदर्श प्राचार्य”पुरस्कार प्रदान किया गया है।
संस्था प्रधान सिस्टर मेरीसिलीन, प्राचार्य सिस्टर अनुजा किरण एवं वरिष्ठ व्याख्याता एम एस कुरैशी ने समस्त पुरस्कृत छात्रों को हार्दिक बधाई दी और महात्मा गांधी राष्ट्रभाषा प्रचार संस्था, पुणे का आभार व्यक्त किया है।







