विद्यार्थियों में तनाव, अवसाद या चिंता पर महाविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन

वीर स्वतन्त्रता संग्राम सैनानी श्री सरदार विष्णुसिंह उईके शासकीय महाविद्यालय सारनी बागडोना में राष्ट्रीय टास्क फोर्स के अंतर्गत विद्यार्थियों में तनाव, अवसाद या चिंता पर महाविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन आज दिनांक 03.01.2026 को राष्ट्रीय टास्क फोर्स (NTF) के दिशा निर्देशों के परिपालन में महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम के संरक्षण में कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यशाला में NTF के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक मानकर ने विद्यार्थियों को जानकारी दी कि यदि आप या आपका कोई साथी तनाव, अवसाद, चिंता या अन्य कोई भी मानसिक स्थिति से परेशान है तो हेल्प नम्बर 112, टेलमानस 14416 तथा उमंग टोलफ्री नम्बर 14425 फोन कर अपनी समस्या का समाधान पा सकते है।
डॉ. गोलमन आहके ने कहा कि कोई भी समस्या हो तो सबसे पहले अपने परिवार और विभाग के सहायक प्राध्यापक को अवगत कराएं साथ ही पढ़ाई में जब मन लगे तभी पढ़ाई करना चाहिए। विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी को लेकर कभी तनाव नहीं लेना चाहिए साथ ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल अध्ययन में करना चाहिए ना कि गलत चीज़ों में।
श्रीमती संगीता उघड़े ने कहा कि आपको अपने विद्यार्थी जीवन में कोई समस्या आती हैं तो हमें अवगत कराएं उसका समाधान महाविद्यालय स्तर पर करने का प्रयास करेंगे।
श्री अनिल कुमार तुमडाम ने विद्यार्थियों को परीक्षा में फेल होने पर निराश नहीं होना और दोबारा प्रयास कर सफल होने के लिए प्रेरित किया। साथ श्री दिनकर लिखिकर जी ने तकनीकी सहयोग दिया। साथ ही कु. प्रगतिसिंह, कु. श्रेया परमार एवं दुर्गेश वरकड़े ने भी अपने अनुभव व्यक्त किए।
राष्ट्रीय टास्क फोर्स (NTF) के दिशा निर्देशों के परिपालन में महाविद्यालय में NSS प्रभारी श्री मनोज नागले (NSS के 100 स्वयं सेवकों ), श्री अनिल कुमार तुमडाम (कला संकाय), श्री अनुज हलदार (विज्ञान संकाय), डॉ. गोलमन अहाके (वाणिज्य संकाय) तथा श्रीमती संगीता उघड़े (कार्यालय समस्त स्टाफ) का काउंसलर्स की नियुक्ति किया गया।
साथ ही महाविद्यालय में दो

विद्यार्थियों को अमन कस्यप एवं नंदनी उईके महाविद्यालय में राष्ट्रीय टास्क फोर्स (NTF) का एम्बेसेडर नियुक्त किया गया।
राष्ट्रीय कार्यबल (National Task Force) द्वारा कराये जा रहे सर्वेक्षण में 146 विद्यार्थियों तथा 18 फैकल्टी मेम्बर ने भागीदारी की। इस कार्यशाला में ज्योति भावरसे, श्रीमती अर्चना महाले, प्रियंका दवंडे, डॉ दसरू यदुवंशी, श्रीमती अनीता नागले, श्रीमती निकिता सोनी श्रीमती सविता पटेल श्रीमती कविता धोते एवं समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।