अखिल विश्व गायत्री परिवार तहसील समन्वय समिति द्वारा घोड़ाडोंगरी नगर के वार्ड क्रमांक 13 में 4 /1 /2026 दिन रविवार को बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है
जिसमें चिरायु हॉस्पिटल बैतूल के डॉक्टर दीप कुमार साहू जी अपनी सेवाएं देने आ रहे हैं ।शिविर में 14 वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करके उनको निशुल्क आवश्यकता अनुसार दवाइयां उपलब्ध कराई जाएगी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। शिविर प्रातः 11:00 से 2:00 तक आंगनबाड़ी केंद्र ओझाढाना में आयोजित किया जाएगा।
तहसील समन्वय समिति सभी अभिभावकों से अनुरोध करती है की अपने बच्चों को शिविर में लाकर उनको स्वास्थ्य लाभ दिलाए ।







