घोड़ाडोंगरी
नगर के रानीपुर जोड़ के समीप झाड़ियां में एक नवजात बच्चे का शव मिलने पर नगर में हड़कंप मच गया डायल 112 के पायलट मनोज डोंगरे व सैनिक दिलीप केथवास को फोन द्वारा सूचना मिलने पर डायल 112 मौके पर पहुंची जहां चौकी प्रभारी आम्रपाली देहात व हेड कांस्टेबल रमेश टेकाम के साथ मौके पर पहुंचे व मुआवना किया
वहां झाड़ियां के पास एक नवजात बच्चा कपड़े में लिपटा हुआ पाया गया जिसकी पुलिस द्वारा मौके पर तफ्तीश व मुआवना किया गया चौकी प्रभारी आम्रपाली दहात ने बताया कि सूचना मिलने पर बच्चे के शव को कब्जे में लेकर करवाई की जा रही है वहीं उनके द्वारा इसे सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में पीएम हेतु भेजा गया है वहां से रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की स्थिति का पता लगाया जाएगा कार्यवाही जारी है ।







