सतपुड़ा विधायक ट्रॉफी घोड़ाडोंगरी हजारों की संख्या में दर्शक ले रहे मैच का आनन्द

घोड़ाडोंगरी:- फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता सातवें दिन तीन मैच भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र मालवीय उमेश राठौर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुए जिसमें पहला मैच आर्यन बाकुड़ विरुद्ध शाहपुर इलेवन शाहपुर के बीच हुआ जिसमें शाहपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 53 रनों का आसान सा लक्ष्य बाकुड़ को दिया बाकुड़ ने मात्र एक विकेट खोकर मैच को जीत लिया दूसरा मैच जूनियर साकेत 11

घोड़ाडोंगरी विरोध काशीशिवा रानीपुर के बीच हुआ जिसमें शानदार बल्लेबाजी करते हुए साकेत 11 घोड़ाडोंगरी ने 117 रनो का लक्ष्य काशीशिवा रानीपुर को दिया जिसमें 7 गेंद शेष रहते हुए काशीशिवा रानीपुर ने मैच को अपने कब्जे में किया तीसरा मैच आर्यन क्लब बाकुड़ विरुद्ध काशीशिवा रानीपुर के बीच हुआ जिसमें आठ ओवर के इस मैच में

काशीशिवा रानीपुर ने 123 रनों विशाल स्कोर खड़ा कर दिया जवाब में बाकुड़ निर्धारित 8 ओवरों में 71 रन ही बना पाई इस तरह से काशीशिवा सुपर 8 में पहुंचने वाली सातवीं टीम बनी मेन ऑफ द मैच बाकुड़ से रोहित काशीशिवा से आर्यन और आखिरी मैच में शिवम बने। समिति के संरक्षक समीर पाठक आनन्द अग्रवाल विकास सोनी दीपक उईके तीर्थराज

माथनकर रूपेश साहू दीपक धोटे सिद्धार्थ बिहारे नरेंद्र चौकसे इमरान खान वसीम अली दीपांशु साहू यश साहू शशांक सोनी शिवेन्द्र मालवीय संजय पवार वासु प्रधान रोहित चौहान दुर्गेश यादव बृजेश धुर्वे दीपक नागवंशी सभी ने खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार वितरण किया।