*रेल सुविधाओं एवं विकास कार्यों को लेकर विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने की महाप्रबंधक मध्य रेलवे से व्यापक चर्चा*
*विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने 13 से अधिक विषयों को रखा जीएम एवं रेल अधिकारियों के समक्ष*
आमला–सारणी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने नागपुर मंडल अंतर्गत आमला जंक्शन के निरीक्षण हेतु आए मध्य रेलवे के महाप्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता से आमला रेलवे स्टेशन पर रेल सुविधाओं, रेल विकास से संबंधित संस्थागत अधोसंरचनात्मक कार्यों एवं विभिन्न रेल संबंधी विषयों पर व्यापक एवं सकारात्मक चर्चा की।
इस अवसर पर मुलताई विधायक चंदशेखर देशमुख, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष एवं पूर्व DRUCC मेंबर दीपक सलूजा तथा प्रतिनिधि मंडल के साथ विधायक डॉ. पंडाग्रे ने महाप्रबंधक मध्य रेलवे विवेक कुमार गुप्ता ,मंडल रेल प्रबंधक, नागपुर मंडल विनायक गर्ग, एवं उच्च अधिकारियों के समक्ष आमला जंक्शन सहित क्षेत्र के रेल विकास से जुड़े 13 से अधिक प्रमुख विषय लिखित रूप से रखे।
विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने आमला जंक्शन पर स्वर्णजयंती एक्सप्रेस एवं समता एक्सप्रेस के ठहराव, नागपुर–भुसावल दादाजी धाम एक्सप्रेस को पुनः प्रारंभ करने, काचीगुड़ा–नरखेड़ इंटरसिटी एक्सप्रेस को आमला जंक्शन तक विस्तारित करने की मांग रखी। इसके साथ ही आमला में रिक्त भूमि पर प्रस्तावित डिपो, एवं अन्य रेल परियोजनाओं के क्रियान्वयन तथा आमला जंक्शन पर पैसेंजर कोच वाटरिंग सुविधा , आमला स्टेशन पर गतिशक्ति परियोजना अंतर्गत अमृत भारत स्टेशन संबधित कार्यों में गुणवत्ता एवं तेजी लाने , रेल फुटओवर ब्रिज को बढ़ाई चाल की ओर विस्तार करने , बल्लाचल में शेष सड़क निर्माण, जम्बाडा स्टेशन पर प्लेटफॉम की ऊंचाई बढ़ने, बोरदेही स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन में शामिल करने का आग्रह किया गया।
कृषि आधारित आमला क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुगर, मक्का, उर्वरक सहित सीमेंट जैसे उत्पादों के परिवहन हेतु आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। इसके अंतर्गत आमला जंक्शन पर पूर्व में संचालित मालगोदाम के पुनः संचालन एवं आमला ,बोरदेही स्टेशन पर माल ढुलाई रैक प्वाइंट प्रारंभ करने की मांग रखी गई।
सतत परिवहन एवं बेहतर संपर्क को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रेल क्रॉसिंग पर अंडर ब्रिज निर्माण का सुझाव भी दिया गया। बैठक के दौरान विधायक चंदशेखर देशमुख ने पवित्र नगरी मुलताई में ट्रेनों के स्टॉपेज एवं भाजपा जिला कोषाध्यक्ष एवं पूर्व DRUCC मेंबर श्री दीपक सलूजा ने मंडल अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों के रेल विकास संबधित विषयों को रेखांकित किया ।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव भाजपा नेता प्रदीप ठाकुर गोपेन्द्र सिंह बघेल, मनोज विश्वकर्मा सहित भाजपा के कार्यकर्ता रेल मुख्यालय एवं नागपुर मंडल के प्रधान विभागाध्यक्ष तथा वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।







