कुंबी समाज पाथाखेड़ा संगठन की नई कार्यकारणी गठित, डा० रामराव खाडे़ अध्यक्ष,दिलीप झोड़, कृष्णा शाकरे बने उपाध्यक्ष
सारनी। 21 दिसंबर को कुंबी समाज संगठन पाथाखेड़ा की नई कार्यकारणी गठित की गई। जिसमें आगामी कार्यक्रमों एवं सामाज हित में संरक्षण के निर्णय लेने के लिए वचनबद्ध है। नई कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता डां ए.मानकर एवं समिति संरक्षक एनआर सराटकर तथा डां एडब्लू सराटकर की उपस्थिति में गठन प्रकिया सम्पन हुई। जिसमें डां रामराव खाडे़ अध्यक्ष,कृष्णराव ठाकरे
उपाध्यक्ष,दिलीप झोड़ उपाध्यक्ष,राजकुमार साकरे, उपाध्यक्ष,हेमराज गीदकर उपाध्यक्ष,रघुनाथ चढ़ोकार सचिव, नरेंद्र उघेड़ सह सचिव,पीएन धोटे कोषाध्यक्ष,धनराज डांगे उप कोषाध्यक्ष,लीलाधर अड़लक मिडिया प्रभारी,दरवेश खाडे़ युवा प्रकोष्ठ प्रभारी नियुक्त किये गये।







