सारणी के धर्मेंद्र खेर और प्रिंस बरसतावर को मिला कांस्य पदक

47 वी अखिल भारतीय नेशनल हॉकी टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश पावर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।

सारणी के धर्मेंद्र खेर और प्रिंस बरसतावर को मिला कांस्य पदक l

जिला बैतूल (सारनी) । 47 वी अखिल भारतीय नेशनल हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन जबलपुर में 15 दिसंबर 2025 से 17 दिसंबर 2025 तक किया गया जिसमें मध्य प्रदेश पावर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड तथा तेलंगाना की टीमों ने भाग लिया जिसमें पंजाब की टीम को स्वर्ण पदक मिला व हरियाणा की टीम को रजत पदक मिला तथा होस्ट टीम मध्य प्रदेश को कांस्य पदक से संतुष्ट होना पड़ा मध्य विद्युत मंडल की हॉकी टीम में सारनी के धर्मेंद्र खेर और प्रिंस

बरसतावर ने शानदार प्रदर्शन किया सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट के मुख्य अभियंता व्ही. के. कैथवार, स्पोर्टस सेक्रेटरी सचिव उल्लास देशमुख,महा प्रबंधक नरेश पनवार और सुनील थंगापन सभी ने विजेताओं को बधाइयां प्रेषित की ।