भोले शंकर की प्रतिमा पर लगाया टिनशेङ

घोड़ाडोंगरी मोक्षधाम पर व्यापारी कल्याण संघ के अथक प्रयासों से मोक्षधाम के सौंदर्यकारण का कार्य निरंतर चल रहा है,
इसी क्रम में व्यापारी कल्याण संघ प्रयासों से मोक्षधाम पर लगी बाबा भोलेनाथ की विशाल प्रतिमा के ऊपर आज नगर परिषद घोड़ाडोंगरी द्वारा प्रदत्त टिनशेड का निर्माण पूर्ण हुआ। व्यापारी कल्याण संघ के सदस्यों की निगरानी में यह काम पूरा किया गया व्यापारी कल्याण संघ के अध्यक्ष ,सचिव व उपाध्यक्ष ने नगर परिषद घोड़ाडोंगरी की अध्यक्ष श्रीमती मीरवंती ऊईके का आभार व्यक्त किया । शेड के ऊपर लगने वाला शिखर (कलश) स्थानीय व्यापारी श्री बिंदावन यादव द्वारा चढ़ाया गया ।
व्यापारी कल्याण संघ निरंतर नगर की मूलभूत आवश्यकता और जनहित के मुद्दों पर काम करता आ रहा है इसके पूर्व घोड़ाडोंगरी व्यापारी कल्याण संघ के अथक प्रयासों से ही नगर के जिनशीर्ण मोक्षधाम का सौंदरीकरण के साथ अन्य सुविधाओं पर काम किया गया जिसमें मोक्षधाम पर भूमि को लेवल करना व मोक्षधाम परिसर को सुरक्षित करने का उद्देश्य संगठन का रहा व्यापारी कल्याण संघ ने मोक्ष धाम पर आने वाले लोगों के बैठने के लिए सीमेंट की चेयर कुर्सियां व धूप पानी से बचने के लिए टिनशेड का निर्माण पूर्व में कर चुके हैं ,

व्यापारी कल्याण संघ ने यह कार्य आमजन ,नगरवासियों के सहयोग से पूर्ण किया आज टिनसेट निर्माण पूर्ण होने पर बाबा भोलेनाथ की सुंदर प्रतिमा तेज धूप व बारिश के पानी से सुरक्षित हो गई है , व्यापारी कल्याण संघ के इन प्रयासों की जनता में प्रशंसा की जा रही है ।