*महाविद्यालयीन छात्रों को एस आई आर प्रक्रिया की दी जानकारी*

मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग एवं अग्रणी महाविद्यालय के पत्रा नुसार शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को आम नागरिकों की अधिकतम चुनाव में सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु महाविद्यालय स्तर पर जन जागरूकता के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.साहेब राव झरबडे बताया कि यह अभियान सभी लोगों को जागरूक करने के लिए शासन द्वारा चलाए जा रहा है जिसमें आपकी सहभागिता आवश्यक है कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रो.हेमंत कुमार निरापुरे ने कहा कि यह अभियान सरकार की एक महत्वपूर्ण मतदाता जागरूकता हेतु पहल है इसमें अधिक से अधिक जन भागीदारी एवं छात्रों के माध्यम से मतदाता सूची में जुड़ने हेतु लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अजय कुमार चौबे डॉ. खेमराज महाजन ने भी छात्र-छात्राओं को इस जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर अपना योगदान देने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में सौरभ कहार एवं प्रकाश झरबड़े का सराहनीय सहयोग रहा जागरूकता कार्यक्रम में डॉ.भूपेंद्र पाटनकर ने

एस.आई.आर. की पूरी प्रक्रिया से छात्रों को अवगत कराते हुए बताया कि आपकी यह भी जिम्मेदारी बनती है कि आप यह जानकारी अपने अभिभावक तथा अपने गांव के लोगों को दें जिससे शासन के मनसानुसार समय सीमा में यह कार्य पूरा किया जा सके कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।