(लाडो अभियान के 10 साल पूरे)
जिला बैतूल (सारनी)। बैतूल बेटी के नाम घर की पहचान अभियान के माध्यम से लगाई जा रही है और साथ की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश भी लगातार नेम प्लेट के माध्यम से दिया जा रहा है बेटी के नाम घर की पहचान अभियान अपने 10 वर्ष पूर्ण कर 11 वर्ष में प्रवेश कर चुका है लाडो फाउंडेशन संस्थापक अनिल यादव ने बताया कि यह अभियान निरंतर आगे जारी रहेगा आज लाडो फाउंडेशन द्वारा श्री राम रेसीडेंसी मोती वार्ड पहुंचकर
बेटी वामिका रघुवंशी को जन्मदिन पर नेम प्लेट का तोहफा भेंट किया गया एवं साथ ही बेटी गरिमा कोसे के नाम की नेम्पलेट लगाई सभी ने अभियान की
प्रशंसा की इस मौके पर रघुवंशी परिवार एवं कोसे परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे. लाडो फाउंडेशन के इस प्रयास से समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हो रही है और बेटियों के प्रति भेदभाव खत्म होते नजर आ रहा है आज समाज में बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है, घरों की पहचान के साथ-साथ अब प्रतिष्ठानों का नाम भी बेटियों के नाम से रखा जाने लगा है इस अभियान को सफल बनाने में समिति के सदस्यों के साथ-साथ बेटियों के माता-पिता एवं पत्रकार बंधुओ का भी महत्वपूर्ण योगदान है







