गायत्री मन्दिर में प्रतिवर्ष अनुसार इस इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया गया

Pramod Suryavanshi

*ससाबड़ के गायत्री मन्दिर में प्रतिवर्ष अनुसार इस इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया गया वर्षगांठ*

आमला ब्लॉक के ससाबड़ ग्राम में गायत्री शक्तिपीठ में हर साल, 15 दिसम्बर को अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में माँ गायत्री की वर्षगाँठ या स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। ग्राम के गायत्री परिवार के सदस्य अरुण नरवरे द्वारा बताया गया की 15 दिसंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में देव ग्राम ससाबड़ के गायत्री प्रज्ञा पीठ पर वार्षिक उत्सव मनाया उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर 1981 में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने गायत्री प्रज्ञा पीठ की गायत्री माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की थी मंदिर पुराना जीर्ण _शीर्ण होने से जीवनोद्धार किया जिसमे शांतिकुंज हरिद्वार के

प्रतिनिधियों की टोली ,जिसमें श्री दिनेश जी पटेल श्री भास्कर तिवारी व कार्तिक राव जी के द्वारा प्राण प्रतिष्ठा दीप यज्ञ तथा पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासी तथा आसपास के ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया ।यह आयोजन ग्राम के समस्त ग्रामवासियों के सम्मिलित प्रयासों से सफल हुआ ।