टी-20 टूर्नामेंट में बैतूल एकेडमी ने जीता खिताब । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने खिलाड़ियो का बढ़ाया हौसला

टी-20 टूर्नामेंट में बैतूल एकेडमी ने जीता खिताब ।

आशीष उघड़े जिला बैतुल। लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में बैतूल एकेडमी एवं शिवाजी क्लब के तत्वावधान में आयोजित स्व.विजय कुमार खंडेलवाल स्मृति टी-20 वाइट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार फाइनल मुक़ाबला खेला गया । टूर्नामेंट अध्यक्ष रानू वर्मा ने बताया कि बैतूल एकेडमी और हरदा ब्लास्टर के बीच हुई खिताबी भिड़ंत हरदा ब्लास्टर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली, मध्य क्रम भी लड़खड़ा गया और निर्धारित 20 ओवर में पूरी टीम 110 रन पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजों में राज मेहता ने सर्वाधिक 24 रनों की पारी खेली ।बैतूल एकेडमी की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए मून पाठक ने 3 विकेट झटके, जबकि कमल त्रिपाठी ने 2 विकेट लिया। 111 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैतूल एकेडमी की टीम ने शुरुवात से ही कोई बल्लेबाजी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया 60 रन 5 विकेट गवा दिए बाद में मून पाठक और कमल त्रिपाठी की अच्छी शाजेदारी रही जिसके बदौलत बैतूल एकेडमी 13 ओवर मे 6 विकेट खोकर लक्ष को प्राप्त किया और खिताब अपने नाम किया इस मैच में मेन ऑफ़ द मैच मून पाठक रहे ,
पुरुस्कार वितरण में केंद्र मंत्री डीडी उइके नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारशकर टूर्नामेंट संरक्षक अभिजर हुसैन कपिल वर्मा पुनीत खंडेलवाल डीसीए अध्यक्ष डॉ नितिन देशमुख विक्रम विक्रम वैद विकास मिश्रा ने पुरस्कार वितरण किया जिसमे में ऑफ़ थे सीरिज का पुरस्कार बैतूल एकेडमी के खिलाड़ी सूरज राइ को दिया बेस्ट बॉलर हरदा ब्लास्क्टर के राहुल बिल्ला को दिया गया बेस्ट बल्लेबाज अर्पित गौड़ रहे टूर्नामेंट पे कब्जा करने वाली टीम को मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा 1 लाख 55 हज़ार की इनामी राशि दी गई और उपविजता टीम हरदा को 88 हज़ार की धनराशि टूर्नामेंट संरक्षक अबूज़र हुसैन जी द्वारा प्रदान की गई . सभी सम्मानित मुख्य अतिथियों ने दोनों टीमों और टूर्नामेंट कमिटी को सफल आयोजन करने के लिए बधाई दीं।

टूर्नामेंट के उपाध्यक्ष डॉ. वरुण वर्मा ने बताया कि अगले वर्ष भी इस वर्ष से भी भव्य आयोजन कराया जाएगा टूर्नामेंट कमिटी अंशित खासकलम,मोइज़ मंसूरी ,मुनावर कुरैशी ,अभिजीत गोठी, अभिषेक कुशवाह ,निखिल रघुवंशी, ने सभी खिलाड़ियों और दर्शकों अभिवादन किया l