वन विभाग के कर्मचारी कर रहे ग्राम सभाओं को गुमराह : नरेंद उईके
ग्राम सभाओं में वन विभाग के बीटगाट, वनपाल प्रबंधक तथा फड़ मुंशीयो के द्वारा ग्राम सभाओं में तेदूपत्ता संग्रहण एवं विपणन के बारे में गलत जानकारी फैलाकर ग्राम सभा को गुमराह कर उन्हें डराया जा रहा है
बैतूल।नरेन्द्र उईके वनवासी कल्याण परिषद जिला हितरक्षा प्रमुख जिला-बैतूल म.प्र ने कलेक्टर बैतूल को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि वन विभाग के कर्मचारी ग्राम सभाओं को गुमराह कर रहे हैं उन्होंने कलेक्टर को सौपे ज्ञापन में आरोप लगाया की म.प्र. पैसा अधिनियम 2022 राजपत्र म.प्र.शासन एवं वनाधिकार 2000 दारा जनजातिय ग्राम सभाओं को पैसा एक्ट के अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्रहण एवं विपनण का अधिकार मिला है किन्तु
ग्रामपंचायत के ग्राम सभाओं में वन विभाग के बीटगाट, वनपाल प्रबंधक तथा फड़ मुंशीयो के द्वारा ग्राम सभाओं में तेदूपत्ता संग्रहण एवं विपणन के बारे में गलत जानकारी फैलाकर ग्राम सभा को गुमराह कर उन्हें डराया जा रहा है कि उन्हें बोनस नहीं दिया जावेगा एवं जंगल से लकड़ी, तेंदूपत्ता, महुआ आदि लाने नहीं दिया जावेगा।
अतः महोदय जी से निवेदन है कि ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियो पर कड़ी कार्यवाही करे तथा जो प्रस्ताव लिया गया है उस पर उचित कार्यवाही कर पैसा एक्ट के अंतर्गत ग्राम संभा को तेंदूपत्ता संग्रहण एवं विपणन करने का अधिकार प्रदान करने का कष्ट करे। नरेन्द्र उईके वनवासी कल्याण परिषद जिला हितरक्षा प्रमुख जिला-बैतूल म.प्र







