किराड़ समाज का दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

Pramod Suryavanshi

किराड़ समाज का दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

समाज को एकजुट करने की ली शपथ

आमला।शहर के पंखा मार्ग स्थित लाकडाउन रेस्टोरेंट मे किराड़ समाज का दीवाली मिलन समारोह कार्यक्रम बहुत ही उत्साह और प्रेम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ और युवा सदस्य एकत्रित हुए और अपने समाज की एकता और संस्कृति को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।इस कार्यक्रम मे शहर सहित ग्रामीण किराड़ समाज के लोग पहुँचे।कार्यक्रम मे पूर्व बीएमओ डा बीपी चोरिया ने अपने संबोधन मे कहा की समाज के युवा हर क्षेत्र मे अपना परचम लहरा रहे उन्नत कृषि शिक्षा व्यापार चिकित्सा जनसेवा राजनीति सहित प्रतिभाशाली युवाओं ने खेल, और सामाजिक सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस मोके पर नपा के लोकनिर्माण सभापति रोहित हारोड़े ने कहाँ की समाज की एकजुटता जरूरी है समाज मे कमजोर गरीब तबके के लोगो समाजिक आयोजनों मे साथ लेकर आना चाहिए उनकी मदद की जानी चाहिए उन्हे उच्च शिक्षा आत्मनिर्भरता स्वास्थ के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है किराड़ समाज् युवा जिला पदाधिकारी मनोज गड़ेकर ने

समारोह में उपस्थित लोगों को अपने संबोधन मे समाज को एकजुटता और संगठन के पथ पर आगे बढ़ने का संदेश दिया व समाज के लोगो को तम्बाकू निषेध नशा मुक्ति का संकल्प दिलाने की बात कही
इस कार्यक्रम ने किराड़ दीवाली मिलन समारोह के आयोजक रोहित हारोड़े डा बीपी चोरिया कूलराज नरवरे,ससाबड़ सरपंच सुभाष घिघोड़े,पिंटू वानखेड़े
मनोज गडेकर,लिखिराम डड़ोरे,गणेश सूर्यवंशी,बैजू सूर्यवंशी ब्रजेश चौहान,दिलीप हारोड़े,फूलचंद वर्मा शंकर गड़ेकर प्रवीण नत्वरे हुकुम चंद्र हारोड़े प्रताप हरोड़े प्रमोद सूर्यवंशी मोनू नरवरे सहित समाजिक युवा उपस्थित थे।