*”जल संचय का संकल्प: बरेठा में बोरी बंधान निर्माण से शुरू हुआ जल संरक्षण अभियान”*

 

शाहपुर,। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जल संचय अभियान 2025 के तहत गुरुवार को ग्राम बरेठा में जल संरक्षण के लिए बोरी बंधान निर्माण किया गया। मुख्य अतिथि संभाग समन्वयक श्री कौशलेश तिवारी ने कहा, “यह अभियान पूरे मध्य प्रदेश में चलाया जा रहा है, जिसमें जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। बैतूल जिले में यह मुहिम 30 दिसंबर तक चलेगी, जिसमें छोटे बोरी बंधान और स्टॉप डेम बनाए जाएंगे।”

ब्लॉक समन्वयक संतोष सिंह राजपूत ने कहा, “जल ही जीवन है। पानी बचाने के लिए हमें अभी से जागरूक होना होगा, क्योंकि भूजल स्तर तेजी से गिर रहा है, जो विश्व के लिए खतरनाक है।”

कार्यक्रम में जय सेवा वेलफेयर फाउंडेशन (नवांकुर संस्था) बरेठा के रंजेश कोड़पे, सचिव भंगुलाल शीलू, परामर्शदाता, BSW/MSW के छात्र-छात्राएं और ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने बोरी बंधान निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाई।