**पूरे विधानसभा घोड़ाडोंगरी में 100% डिजिटलाइजेशन करने वाली पहली बीएलओ बनीं पूजा मंडल

तहसीलदार संध्या रावत ने किया सम्मान, स्टाफ रहा मौजूद**

 

 

घोड़ाडोंगरी।
विधानसभा घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में चल रहे विशेष गहनपुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत मतदान केंद्रों पर गणना पत्रकों के संग्रहण और उनके डिजिटलाइजेशन का कार्य तेजी से जारी है। इसी क्रम में मतदान केंद्र क्रमांक 87, कोल्हया कैंप की बीएलओ पूजा मंडल ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे विधानसभा में सबसे पहले 100 प्रतिशत गणना पत्रकों का डिजिटलाइजेशन कर नई मिसाल कायम की है।

पूजा मंडल ने न केवल गणना पत्रकों को समय सीमा से पहले तहसील कार्यालय में जमा किया, बल्कि डिजिटलाइजेशन का पूरा कार्य भी स्वयं किया। मतदाता सूची के इस महत्वपूर्ण चरण में बीएलओ की सक्रियता और तत्परता को देखते हुए प्रशासन की ओर से उनकी सराहना की गई।

उनके उत्कृष्ट कार्य पर तहसीलदार घोड़ाडोंगरी संध्या रावत द्वारा तहसील कक्ष में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूजा मंडल को श्रीफल, पुष्पहार और प्रशंसा देकर सम्मानित किया गया। तहसीलदार रावत ने कहा कि पूजा मंडल का कार्य पूरे विधानसभा के बीएलओ के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि—

“समय पर और सटीक तरीके से डिजिटलाइजेशन पूरा करना मतदाता सूची की गुणवत्ता और पारदर्शिता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पूजा मंडल ने यह कार्य अनुकरणीय तरीके से किया है।”