*जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा को 150वीं जयंती पर किया याद, नपा में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों का प्रसारण, बैतूल के कार्यक्रम में भी शामिल हुए हितग्राही*
_नपाध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों ने किया पूजन, कार्यक्रम को किया संबोधित।_
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी में शनिवार 15 नवंबर को आदिवासी जननायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे व अन्य जनप्रतिनिधियों ने धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा का पूजन कर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण किया गया।
नगर पालिका में कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 10 बजे हुई। इस अवसर पर नगर पालिका में उपस्थित जन समुदाय को आदिवासी जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा की जीवनी पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा, गोलू राजपूत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम, सहायक लेखाधिकारी ब्रजेश नागर, उपयंत्री रविंद्र वराठे, कमलेश पटेल, स्वच्छता निरीक्षक केके भावसार के अलावा अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने जननायक बिरसा मुंडा का पूजन किया। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जन नायक धरती आबा बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के अत्याचार से बचाया। इसके लिए उन्हें लंबे समय तक याद किया जाएगा। निकाय स्तरीय कार्यक्रम के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का भी सीध प्रसारण किया गया। इससे पूर्व जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भी हितग्राही बैतूल पहुंचे थे।
Comments are closed.