*भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जन्म जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घोड़ाडोंगरी उन्हें याद कर*
“”*हालांकि अनगिनत मील हमारे मुलाकात को अलग करते हैं हमारी सहानुभूति को शब्दों की जरूरत नहीं है*””
*भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जन्म जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घोड़ाडोंगरी उन्हें याद कर उनकी छाया चित्र श्रृद्धांजलि अर्पित कर नमन किया*
*ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र महतो ने बताया कि यू ही नहीं कोई नेहरू बन जाता है , आख़िर नेहरू थे कौन जिन्हें दुनिया की तमाम धरोहरो ने सम्मान दिया पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के भारत के लिए विचार बहुत ही प्रेरणादायक और व्यापक थे।*
*घोड़ाडोंगरी कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष अशोक राठौर कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने भारत को एक आधुनिक, प्रगतिशील, और समृद्ध देश बनाने का सपना देखा था। *युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रुपेश भोरवंशी ने कहा पंडित नेहरू जी ने भारत की स्वतंत्रता के बाद देश के पुनर्निर्माण और विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। उन्होंने शिक्षा, उद्योग, और कृषि के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए काम किया!शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए कई कदम उठाए। उन्होंने आईआईटी, आईआईएम, और एआईआईएमएस जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की स्थापना की। अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा दिया!उन्होंने परमाणु ऊर्जा आयोग और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की स्थापना की।नेहरू जी के ये विचार आज भी प्रासंगिक हैं और भारत के विकास के लिए मार्गदर्शक हैं।*
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र महतो मंडलम अध्यक्ष अशोक राठौर युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रुपेश भोरवंशी
महिला ब्लॉक अध्यक्ष किरन पोपली,
सुरेन्द्र सिंह राजपूत, मंगल धुर्वे, अनिल झल्लारे, विपुल साहा, गोविन्द पंद्रम, मुकेश मोहबिया राजा इमरान खान, शुभम् साहू, आदिल खान कुरैशी , यश साहू,रोहित इवने, शुभम् आशवारे, प्रकाश पाखरे, तरुण सहित समस्त कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता*







