शिव महापुराण मे कथा का श्रवण करने पहुचे विधायक पंडागरे
आमला ब्लाक के ग्राम अंधारिया मे लाला हरदोल मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर शिव महापुराण कथा के छटे दिवस कथा का श्रवण करने आमला विधायक डा योगेश पंडागरे जी, समाजसेवी वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मुकेश खंडेलवाल जी, जनपद अध्यक्ष गणेश यादव भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख जी, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र गड़ेकर किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हरी यादव जी, सतीश हरोड़े जी, राजेश पंडोले, नरेन्द्र प्रसाद सोनी लीलाधर साबलें , अशोक परिहार जी, गोपेन्द्र सिँह बघेल,प्रवीण चौहान सहित कार्यकर्ताओ ने पहुंच कर व्यास गादी का पूजन कर कथा वाचक प. श्री अनुराग कृष्ण शास्त्री जी का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शिव महापुराण कथा का कल दिनांक 12/11/2025 को भंडारा प्रसादी के साथ समापन किया जाएगा एवं आज छटे दिवस की कथा मे भगवान शिव के अमोघ तेज से प्रभु श्री राम की सेवा मे ग्यारवा रूद्र अवतार लिए
श्री बजरंग संकटमोचन कहलाये
जो भक्त हनुमान जी की भक्ति निरषोर्थ भाव से करते है
वह भक्त की जो भी कामनाये होती है,,,
सारी पूर्ण होती है
इनको किसी प्रकार का कष्ट नही होता यह कथा श्रवन करने से भूत बधा नष्ट होती है
तन्त्र किया किसी के द्वारा सब नष्ट होकर सदैव रक्षा होती है.। आज हनुमान जी की झांकी से कार्यक्रम मे उत्साह का माहौल बना रहा
आज आचार्य प. मुक्तानंद जी शर्मा, प. अभिषेक पूरी शास्त्री, एवं अन्य ब्राम्हण द्वारा गर्भग्रह मे भगवान शिव पंचायन, हनुमान जी महाराज एवं लाला हरदोल बाबा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं शिखर कलश चढ़ाया गया एवं प. सुमित शर्मा, एवं प.दुर्गेश भार्गव, प.राजकुमार तिवारी जी. प. सुमरन पूरी गोस्वामी (लड्डू महाराज ) जी के संरक्षण मे कार्यक्रम किया जा रहा है शिव महापुराण कथा का श्रवण करने आस पास के गांव और बड़ी संख्या मे ग्रामीण श्रद्धालु पहुंच रहे है।







