*पत्रकार हितों की मांग को लेकर 11 नवम्बर को ज्ञापन सौंपेंगे पत्रकार…*
*श्रमजीवी पत्रकार संघ बैतूल करेगा मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र प्रस्तुत…*
बैतूल। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई बैतूल के द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया जी के निर्देशानुसार 11 नवम्बर को दोपहर 3 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय बैतूल पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस ज्ञापन में पत्रकारों के हितों से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों को शामिल किया गया है।
संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत सिह ने जानकारी देते हुए बताया कि पत्रकार समाज का वह सशक्त स्तंभ है जो जनता और शासन-प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करता है। बावजूद इसके, आज भी पत्रकारों को सुरक्षा, मानदेय और सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। इन सभी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए ज्ञापन के माध्यम से सरकार से पत्रकारों के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की जाएगी।
उन्होंने जिले के सभी पत्रकार साथियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पत्रकार एकता और अपने अधिकारों के समर्थन में मजबूती से आवाज उठाएं।







